वोट की चोरी के आरोप पर अयोध्या में गरजी सपा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गांधी पार्क से कचहरी तक निकला सपा का पैदल मार्च, फूंका मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला, मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल


अयोध्या। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची व चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अयोध्या में जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी पार्क से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कचहरी की ओर रवाना हुए। सांसद अवधेश प्रसाद ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जिला एवं महानगर द्वारा आयोजित पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर मतदाताओं के अधिकार प्रभावित किए जा रहे हैं। पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग उठाई। इसके बाद कलेक्ट्रेट गेट पर सिटी मजिस्ट्रेट को सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा।

इस मौके पर सांसद अवधेश प्रसाद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह राम मंदिर के चंदे को लेकर सवाल उठे हैं, उसी तरह वोटों की चोरी का सवाल भी सामने आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त भाजपा के साथ मिलकर वोटों की चोरी करवा रहे हैं। अवधेश प्रसाद ने मांग की कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाया जाए अथवा वह स्वयं इस्तीफा दें।

इसे भी पढ़े  संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन पांडे’ ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटता है तो उसके मतदान के अधिकार पर सीधा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों का निर्वाचन आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।

पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का मत समान रूप से महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची से जुड़े किसी भी संशोधन में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार पर असर न पड़े।

पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ‘रुश्दी मियां’ ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव की निष्पक्षता पर जनता का विश्वास सर्वोपरि है। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का निर्वाचन आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए और पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने कहा, “मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र की पहली शर्त है, वोट की चोरी के खिलाफ समाजवादी पार्टी का संघर्ष जनहित में निर्णायक लड़ाई है।”
सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ मतदाताओं के अधिकार और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े सवालों को जनता के बीच ले जाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाकर मतदाता सूची की स्थिति की जानकारी लेंगे और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने के लिए आवाज उठाएंगे।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। निर्वाचन आयोग को जनता के बीच उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए।

इसे भी पढ़े  श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से होता है पापों का नाश : डा. राघवाचार्य

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में सात दिवसीय ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ का ऐलान किया है। अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची, मतदान के अधिकार और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय करने की बात कही गई है। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से अजीत प्रसाद,हाजी फिरोज खान गब्बर, लौटन राम निषाद,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप,नि0 महासचिव बख्तियार खान,महानगर महासचिव हामिद जाफर मीशम,शावेज़ जाफरी एडवोकेट,मो0 अली, रामसागर वर्मा, चौधरी शहरयार, रिजवान रसूल,राम अचल यादव, छोटेलाल यादव, मो0 हलीम पप्पू,मो0 कमर राईन,अंसार अहमद, एजाज़ अहमद,रक्षाराम यादव, पृथ्वीराज यादव, सियाराम निषाद, छोटेलाल यादव, राजू वर्मा, विकास सिंह छोटू,श्री चंद यादव,दिवाकर कनौजिया, शुभम वर्मा, शोयब खान, विजय बहादुर वर्मा,रत्नेश जायसवाल,सूरज,वर्मा,के पी सिंह,लालबहादुर शुक्ला,आशीष पांडेय दीपू,रिहान खा, अजय मिश्रा, जगत नारायण,यादव,हरिशंकर यादव,स्वामी नाथ वर्मा,सरोज यादव,विद्याभूषण पासी,संतोष यादव,जितेंद्र यादव,स्नेहलता निषाद, नन्हकन यादव,अनुराग सिंह,मो सुहैल,सुरेंद्र पाल,निर्मल वर्मा,राजन यादव, दानु यादव,नरेंद्र यादव, वसी हैदर गुड्डू,मुलायम यादव,गोविंद यादव,शारिब हुसैन,अमृत राजपाल,आकिब खा,अपर्णा जायसवाल,जब्बार अली,विनय कुमार यादव,सियाराम यादव,रामकरण यादव,मायाराम यादव,चंदन सिंह यादव,मो फरीद कुरैशी,शोएब खा,शमशेर यादव,रोली यादव,मो वैस अंसारी,रोहित यादव भल्लू,रियाज अहमद,अनस खान,उमाशंकर पाल,हरिनाथ यादव,गोविंद यादव ,मो सरकार,इन्द्रसेन यादव,प्रवीण कुमार शुभम वर्मा,राम नेवाज़ यादव,वीरेंद्र कुमार गौतम, गुलाब सिंह यादव, सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता,पदाधिकारी, व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya