बदले की भावना से काम कर रही भाजपा सरकार: नरेश उत्तम पटेल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा- लोकसभा चुनाव में आइना दिखायेगी जनता

रूदौली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में भजपा को आइना दिखायेगी। वह शनिवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी शहरयार के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों का विरोध करके भारत की सामाजिक समरसता को मजबूत करेगी। आज भाजपा भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। जाति धर्म के आधार पर लोगों के साथ कार्रवाई हो रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

विशेष आमांत्रित सदस्य चौधरी शहरयार को लेकर कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख निशात अली खां, जिला सचिव राजितराम रावत, ब्लाक अध्यक्ष विंध्या सिंह, सभासद मो. शफात, सभासद सगीर खां, सभासद प्रतिनिधि रिजवान अली, प्रदीप यादव, नगर अध्यक्ष आमिर खां आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya