in

भाजपा सरकार ने सभी को किया खुशहाल: रंजना उपाध्याय

डा. मंजूषा पाण्डेय हुईं भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिल होने पर डा. मंजूषा पाण्डेय का महिला मोर्चा के द्वारा माल्यापर्ण करके स्वागत

अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित विजय संकल्प महिला सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी रंजना उपाध्याय ने कहा कि प्रियंका गांधी अभी तक अयोध्या दर्शन करने क्यों नहीं आयी। कुछ लोग हमेशा दर्शन पूजन करने आते है। कुछ हड़बड़ाहट में आते है। किसी देश के विकास की परिभाषा वहां की महिलाओं के विकसित होने से होती है। देश के सबसे सशक्त रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी निर्मला सीतारमण के पास है। विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सुषमा स्वराज सम्हाल रही है। यह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।
उन्होने कहा कि यूपी में दो साल पहले मां बाप अपने बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। आज बेटियां सुरक्षित है। वह स्वतंत्र होकर कालेज जा रही है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को एक अभियान की तरह चलाया। समाज के लोगो ने इसे अपनाया। योजनाओं के माध्यम से सरकार ने सभी को खुशहाल करने का काम किया। जनधन, आवास, आयुष्मान, इन्द्रधनुष टीकाकरण, जैसी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया गया।
उन्होने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार दुश्मन के गढ़ में जाकर उसे जवाब दिया गया। सेटेलाईट मिसाइल का परीक्षण करके भारत ने दुनिया को अपनी ताकत से अवगत करा दिया। सरकार के पांच साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप किसी भी मंत्री के उपर नहीं लगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भारत माता एक शक्तिशाली राष्ट्र के रुप में विश्व में जाना जाय यही मोदी का संकल्प है। लकड़ी पर भोजन बनाते समय धुएं के बाद दूसरे के घरो में सिलेण्डर होने की पीड़ा को समझते हुए प्रधानमंत्री ने महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान करने का काम किया। सरकार की नीतियों के कारण पूरी दुनियां आतंकवाद के खिलाफ एक प्लेटफार्म पर खड़ी है। सरकार ने हर क्षेत्र में विकास का कार्य किया है। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्रीय मंत्री अशोका द्विवेदी, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष रीना द्विवेदी, मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, शकुंतला त्रिपाठी, पुष्पा सिंह, डा नीलम सिंह, विनीता मोदनवाल, एकता जायसवाल, मौजूद रही।
सम्मेलन में शहर की प्रतिष्ठित चिकित्सक डा मंजूषा पाण्डेय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सम्मेलन के मंच प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी रंजना उपाध्याय के साथ महानगर अध्यक्ष रीना द्विवेदी ने उनके मोबाईल से मिस्ड काल करके उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलायी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद महिला मोर्चा के द्वारा माल्यापर्ण करके उनका स्वागत किया गया।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

मोदी सरकार ने संविधान का उड़ाया है मजाक: पवन कुमार