भाजपा युवा मोर्चा का वीरांगना प्रशिक्षण अभियान
फैजाबाद। फूल नहीं चिंगारी है, हम भारत की नारी है के नारे के साथ भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा वीरांगना प्रशिक्षण अभियान के तहत परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान विद्याकुंड अयोध्या में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। छात्राओं को कार्यक्रम में 1090, डायल 100, एण्टी रोमियों स्क्वायड, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा अभियान, महिलाओं के प्रशिक्षण व रोजगार कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, महिला शक्ति केन्द्र योजना की जानकारी दी गयी। 500 छात्राओं की मौजूदगी कार्यक्रम के दौरान रही। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथो में महिलाओं को पूज्य बताया गया है। चाहे वह सीता राम, पार्वती शंकर, लक्ष्मी विष्णु, का पूजन हमे महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव पैदा कराता है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए कटिबद्ध है। जिससे वह उच्च पदो पर आसीन को समाज के प्रति पथप्रदर्शक की भूमिका निभा सके।
युवा मोर्चा की प्रदेशीय नेता ठाकुर नेहा सिंह ने कहा कि समाज में बेटियों के शिक्षित होने की आवश्यकता है। शिक्षित महिलाएं परिवार के साथ समाज व देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है। बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं लाकर केन्द्र सरकार हर बेटी को शिक्षित होने का परिवेश बना रही है। उन्होने महिलाओं व छात्राओं के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा लायी गयी योजनाओं की विस्तृत रुप से जानकारी दी।
आरटीओ विभाग की पीटीओं सैफर किदवई नें छात्राओं को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की नसीहत देते हुए कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट लगाना अति आवश्यक है। वर्तमान में दुघर्टनाओं में कई लोगो की जान चली जाती है। भाजपा की जिला मंत्री स्मृता तिवारी ने कहा कि छात्राओं को मार्ग में शार्टकट नहीं चुनना चाहिए। क्योंकि शार्ट कट सूनसान होता है। ऐसे रास्ते भले ही लम्बे हो परन्तु उनका चयन करना चाहिए जहां पर भीड़ भाड़ तथा लोगो के आवास हो। जिससे शोर मचाने पर बचाव के लिए लोग आगे आ सके। एबीवीपी की महानगर अध्यक्ष मोनिका परमार ने कहा कि बच्चे की प्रथम शिक्षिका उसकी मां होती है जो जिनसे बच्चा संस्कार की शिक्षा प्राप्त करता है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलता है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया। कार्यक्रम मोर्चा के संयोजक प्रमोद साहू, शिवम सिंह, पिंटू माझी, पवन चैरसिया, विशाल सिंह, के साथ करीब 500 छात्राएं मौजूद रही।