मोर्चा के सम्मेलन की तैयारियों की भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने की समीक्षा
समपर्ण निधि में सासंद व महापौर ने भेंट किया दो दो लाख का चेक
अयोध्या। मोर्चो के सम्मेलनों को लेकर भाजपा जिला व महानगर की सयुक्त बैठक सहकारिता सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा श्वेता सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की। समपर्ण निधि को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। सांसद लल्लू सिंह व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय निधि में दो दो लाख का चेक भेंट किया। तीन दिन के बाद समपर्ण निधि में प्राप्त चेकों को प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया जायेगा।
डा श्वेता सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के परिणाम स्वरुप जनता में उत्साह का माहौल है। सपा बसपा को पहले ही जनता नकार चुकी है। गठबन्धन की भूमिका को आमजन अच्छी तरह समझ रहे है। कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा चुनाव में अपने पुराने रिकार्ड को तोड़ने जा रही है। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि 26 मार्च को युवा मोर्चा का बीकापुर, 28 को महिला मोर्चा का अयोध्या में, 30 मार्च को किसान मोर्चा का दरियाबाद में, 2 अप्रैल को अनूसूचित मोर्चा का मिल्कीपुर में, 5 अप्रैल को आईटी का सम्मेलन आयोजित होगा।
बैठक में सांसद लल्लू सिंह, लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, रामू प्रियदर्शी, अभिषेक मिश्रा, संजीव सिंह, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, रणवीर सिंह, दानबहादुर सिंह, ब्रहमानंद शुक्ला, अरविंद सिंह, राममोहन भारती, शिवम सिंह, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र मिश्रा छोटे, स्मृता तिवारी, रणधीर सिंह डब्लू, नीरज दीक्षित, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, शेखर जायसवाल, डा अनिल सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह मौजूद रहे।