in ,

तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर भाजपाईयों ने मनाया विजय उत्सव

– निवर्तमान सांसद ने पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

 

अयोध्या। केन्द्र में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन हो रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यालय में विजय उत्सव मनाया गया। निवर्तमान सांसद लल्लू सिंह ने महानगर व जिलाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकरियों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में निवर्तमान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को साकार करके दिखाया है। भारत आज विभिन्न क्षेत्रों में दुनिया के सभी देशों के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका में है। सरकार जनअपेक्षाओं को पूरा करने के प्रति कटिबद्ध है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास की यात्रा देश के प्रत्येक व्यक्ति, भूभाग तक पहुंची है। विकास की यह यात्रा सरकार के इस कार्यकाल में और गतिशील होगी। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने वंचित, शोषितों को मुख्य धारा से जोड़ने के साथ उनका सशक्तिकरण किया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश नई उचाईयों पर पहुंचेगा।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि लोककल्याण की भावना सरकार की योजनाओं में समाहित रही है। गरीबों, किसानो को समृद्ध किया गया है। आज भारत की पहचान एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में हो रही है। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय मोदी सरकार के दो कार्यकाल में अयोध्या का अलौकिक विकास हुआ है। तीसरे कार्यकाल में अयोध्या के विकास को और गति मिलेगी।

इस अवसर पर डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कमला शंकर पाण्डेय, जिपंअ प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित, राघवेंद्र पांडे, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्या, धर्मेंद्र सिंह, गिरीश पाण्डेय, मुन्ना सिंह, इंजी. रणवीर सिंह, अभय सिंह, चंद्रभान सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री, बबलू मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, अशोक द्विवेदी, आशा गौड,़ रीना द्विवेदी, बाल कृष्ण वैश्य, शशि प्रताप सिंह, दिवाकर सिंह, कमला शंकर पांडे, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी अरविंद सिंह, वरुण चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहादतगंज कार्यालय पर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  रुदौली पुलिस ने नहीं सुनी तो आईजी से लगाई न्याय की गुहार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

कुलपति ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

सरयू तट के गुप्तारघाट पर बन रहा मेमोरियल पार्क