in

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

अयोध्या। भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि डा श्याम प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अंतिम व्यक्ति के उत्थान के संकल्प के साथ सबका साथ सबका विकास की विचारधार पर निरंतर आगे बढ़ रही है। पंथ, जाति व भाषा का भेदभाव भाजपा में आकर राष्ट्रहित सर्वोपरि का अनुसरण करते हुए स्वतः समाप्त हो। लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में आरएसएस के संघचालक गुरुजी गोलवरकर से वार्ता के उपरान्त जनसंघ का गठन किया था। जिसकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना होने के उपरान्त आज पार्टी अपने शिखर पर है। भाजपा का उद्देश्य सदा से ही सत्ता प्राप्ति न होकर राष्ट्रहित व गरीबों के उत्थान हेतु कार्य करना है। इसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए आज सबसे ज्यादा सांसद, विधायक व महापौर भाजपा के है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवासतव ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान सुरक्षित है। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। पार्टी सर्वव्यापी, सर्वग्राही व सर्व स्पर्शी को धारण करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

कृषि विकास से जुड़ी परियोजनाएं प्रेषित करें वैज्ञानिक: डाॅ. बिजेन्द्र सिंह

समारोहपूर्वक मना ओएन एकेडमी का वार्षिकोत्सव