भाजपा ने फूंका अजहर मसूद का पुतला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पुलवामा में सी.आर.पी.एफ. पर हुए आतंकी हमले के विरोध में भाजपा रामनगर मण्डल ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अजहर मसूद सहित पाकिस्तान का झण्डा फूँककर तीव्र रोष जताया। मण्डल अध्यक्ष और महामंत्री आलोक दूबे व ओम मोटवानी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में हुए बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष आलोक दूबे ने कहा कि अब समय आ गया है जब पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। महामंत्री ओम मोटवानी ने कहा कि सेना तो दुश्मनों से निपट रही है लेकिन जो अपने देश में रहने वाले गद्दार हैं, जो समय-समय पर इन आतंकवादियों की सुरक्षा कवच बनकर उनको बचाने का कृत्य करते हैं उनको भी बेनकाब करके उनके अंजाम तक पहुंचाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष मनमोहन जायसवाल सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक दिनेश जायसवाल, भाजपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव शुक्ला, मण्डल महामंत्री प्रमोद मौर्या, भाजपा नेता अजय ओझा, पार्षद ओम प्रकाश अन्दानी, राकेश सिंह, मुरारी यादव, विजेता जायसवाल, रीता, गुड्डी, सधुरा, सरोज, गायत्री, नील कमल अग्रवाल, शशिभान सिंह, हरीश बलेचा, मुकेश मिश्रा, डॉ0 एस0के0 पाण्डेय, सौरभ लखमानी, राधेश्याम मौर्य, राजेश प्रजापति, मनीष श्रीवास्तव, बलराम वर्मा, मनोज गुप्ता आदि थे।

इसे भी पढ़े  2027 में होगा व्यवस्था परिवर्तन : पल्लवी पटेल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya