जोड़ने में विश्वास करती है भाजपा : ओम प्रकाश सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– भाजपा महासंपर्क अभियान के अवध क्षेत्र के जिला संयोजकों की बैठक

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी जोड़ने में विश्वास करती है, राष्ट्रीय महा जनसम्पर्क अभियान उसी प्रक्रिया का विराट स्वरूप है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस अभियान को सर्व स्पर्शी बनाने के लिए जुट जाना चाहिए। उक्त विचार भाजपा महा संपर्क अभियान के अवध क्षेत्र के जिला संयोजकों की बैठक में प्रदेश विभाग प्रभारी ओम प्रकाश ने कही। बैठक जिला संहकारी बैंक के सभागार में अभियान के क्षेत्रीय संयोजक कृष्ण शास्त्री की अध्यक्षता में हुई।

अभियान के प्रदेश संयोजक देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस संपर्क अभियान के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी के साथ ही उनके प्रभाव से भी जन सामान्य को अवगत कराया जाना चाहिए। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंच रहा है, लेकिन लोगों को यह पता भी चलना चाहिए किन योजनाओं से उन तक बिजली पानी स्वास्थ्य सेवाए, सड़क, शिक्षा आर्थिक सहयोग पहुंच रहा है।

प्रदेश सह संयोजक शक्ति सिंह ने कहा कि सभी संयोजकों को संगठन से ताल मेल बैठाकर समाज के विभिन्न वर्गो और समूहों में चरणबद्ध सतत जन संपर्क निरंतर चलाना है। केई गावं, पुरवा, गली, मोहल्ला, अभियान से अछूता ना रहें। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि जिला संयोजको को संगठन ने महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। यह पार्टी के जनाधार के विस्तार का आधार बनेगा।

अयोध्या महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि संगठन की पहुंच जन-जन तक हो, यह प्रयास इस अभियान से ही संभव होगा। कार्यक्रम का संचालन अभियान के अयोध्या जिले के संयोजक निर्मल शर्मा ने किया। बैठक में अवध क्षेत्र के पंद्रह जिलों के प्रभारियों के साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता डा0 राकेश वशिष्ठ व विशंभर सिंह भी उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya