Breaking News

18 व 19 को मानस भवन में आयोजित होगी भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल रहेंगे मौजूद

अयोध्या। भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 18 व 19 सितम्बर को अयोध्या स्थित मानस भवन में आयोजित की जायेगी। जिसमें पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश, क्षेत्र व सभी जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहेगें। पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप ने क्षेत्रीय व महानगर पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष बिजेन्द्र जायसवाल व अन्य पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीबों, पिछड़ो के विकास के लिए कटिबद्ध है। सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के कारण लोगो में उत्साह का माहौल है। पिछड़ो की सहभागिता से इस चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने बताया कि कार्यसमिति में उद्घाटन सत्र को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता, केन्द्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश प्रभारी दयाशंकर सिंह, प्रदेश सह प्रभारी पूनम बजाज सम्बोधित करेंगी।

समापन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के लक्ष्मण कार्यकर्ताओं को निर्धारित विषय पर व्याख्यान देंगे। 19 सितम्बर को प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल कार्यसमिति का शुभाम्भ करेंगे। समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, पूर्व गृहराज्यमंत्री हंसराज प्रमुख रुप से सम्बोधित करेंगे। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को प्रदान किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं गरीबों, किसानों व मजदूरों के प्रति समर्पित है।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने कार्यसमिति की तैयारियों के विषय में जानकारी हासिल की। पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां इसको लेकर तय की गयी। मंच, साज सज्जा, पार्किंग, आवास, भोजन, स्वागत की जिम्मेरियों के बाबत बैठक में चर्चा की गयी। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने तैयारियों के विषय में जानकारी दी। महानगर पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष बिजेन्द्र जायसवाल ने कार्यक्रम को लेकर अपनी टीम को सक्रिय कर दिया है। बैठक में प्रमुख रुप से पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रमेश निषाद, विनोद यादव, संजय पटेल, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वासुदेव मौर्या, राकेश पटेल, दिनेश यादव, रामशंकर राजपूत, रामचन्दर गुप्ता, प्रवीण, राकेश यादव, तिलकराम मौर्या, सुरेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  गन्ना सहकारी विकास समिति चुनाव में भाजपा के सभी अध्यक्ष उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये

About Next Khabar Team

Check Also

अवध विवि की गठित समितियों ने दीपोत्सव के कार्यो में लाई तेजी

-मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अवध विवि दीपोत्सव में तोड़ेंगा पिछला रिकार्ड अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.