स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौज़ागांव ओवर ब्रिज पर हुई सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार रूदौली कोतवाली क्षेत्र के दलसराय चौराहा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ अयोध्या पर बने रौज़ागांव ओवर बृज पर लखनऊ कीं ओर से अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो महिला सहित सहित तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर अपने हमराहियों से साथ पहुंचे उपनिरीक्षक गुलाम रसूल ने सभी घायलों को प्रावेट वाहन से सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया।इस सम्बंध में उपनिरीक्षक गुलाम रसुल ने बताया की दिलीप पांडेय पुत्र नकछेद पांडेय 35 वर्ष अपनी पत्नी व चाची को बाइक से लेकर कहीं रिश्तेदारी से अपने घर रेवतावां थाना खंडासा जिला अयोध्या जा रहे थे।रौज़ा गांव ओवर ब्रिज के निकट उन्हें अज्ञात स्कार्पियो ने ज़ोरदार टक्कर मारदी।जिसमें तीनो लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें तत्काल प्रावेट वाहन से सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि 108 एम्बुलेंस को काल किया लेकिन काल बिजी जा रही थी इस लिए मामले की गंभीरता की देखते हुए घायलों को तत्काल प्रावेट वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़े  अनियंत्रित होकर पलटी कार दो की मौत, तीन गंभीर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya