बांका से प्रहार कर दो सगे भाईयों को किया मरणासन्न

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम मजनावा निवासी दो सगे भाईयों 50 वर्षीय प्रेम प्रताप सिंह व 48 वर्षीय नरेन्द्र कुमार सिंह पुत्रगण राम मनोहर सिंह पर बांका से प्रहार कर उस समय मरणासन्न कर दिया गया जब वह रविवार को दोपहर 2 बजे घर से खेत जा रहे थे। हमलावर उनके पटीदार जगदम्बा सिंह के पुत्र सुदर्शन सिंह, मानवेन्द्र सिंह तथा दो-तीन अज्ञात थे। गम्भीर रूप से घायल दोनों भाईयों व पटीदार सुदर्शन सिंह के मध्य बीते 10 सालों से खेत के विवाद को लेकर अदालत में मुकदमा चल रहा है। डायल 100 पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और दोनो घायलों को सीएचसी सोहावल ले गयी जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। नन्द कुमार सिंह की हालत गम्भीर होने के कारण जिला चिकित्सालय से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े  सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाये : गौरव दयाल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya