The news is by your side.

प्रेस क्लब में उपजा अयोध्या इकाई का हुआ गठन

जय प्रकाश सिंह अध्यक्ष व महामंत्री बने के.के. मिश्रा

अयोध्या। प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एशोसिएशन की अयोध्या इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर जय प्रकाश सिंह, महामंत्री केके मिश्रा, उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, सीएम श्रीवास्तव, राकेश तिवारी व धर्मपाल सिंह कोषाध्यक्ष पर राम अवध सिंह, क्षेत्रीय सचिव पर कमाल अहमद, अमिताभ श्रीवास्तव, सच्चिदानंद तिवारी, रविन्द्र पाण्डेय का चयन किया गया।
मीडिया प्रभारी पवन मिश्रा व कार्यकारिणी सदस्य जेपी तिवारी, टीएन तिवारी, वीएन दास, इन्द्रभूषण पाण्डेय, नाथबक्श सिंह, प्रदीप पाठक, रवि पाठक, पवन तिवारी को, संयुक्त सचिव अजय त्रिपाठी व रवि मौर्य को बनाया गया है। इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार वीएनदास ने कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को विभिन्न मंचों के माध्यम से उठाने का कार्य उपजा लगातार करता आ रहा है। वर्तमान में पत्रकारिता के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए संगठन की उपयोगिता और बढ़ जाती है। नये पदाधिकारियों के कंधों पर अब चुनौतियों को देखते हुए अपेक्षित कदम उठाने की जिम्मेदारी है। वरिष्ठ पत्रकार त्रियुगनारायन तिवारी ने कहा कि उपजा में सभी पत्रकार एक परिवार की भांति एक दूसरे के सुख दुख में शरीक होते है। पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण को लेकर उपजा द्वारा कई उल्लेखनीय कार्य किये गये है। नवनियुक्त अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह व महामंत्री केके मिश्रा ने संयुक्त रुप से बताया कि संगठन का विस्तार तहसील स्तर तक किया जायेगा। विभिन्न अवसरों पर संवाद स्थापित करने के लिए पत्रकारों की बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिसमे स्थानीय समस्याओं पर गहनतापूर्वक विचार किया जायेगा। सोशल मीडिया तथा व्हाट्सएप गु्रप के माध्यम से भी उपजा के पत्रकार एक दूसरे से संवाद स्थापित कर सकेंगे। इस अवसर पर नितिन मिश्रा, सुरजीत वर्मा, नरेन्द्र देव पाण्डेय, साजिद हुसैन, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, अमन कुमार, सुदीप्त भौमिक, राकेश यादव, पवन कुमार तिवारी, पंकज सनाठ्य, सहित कई पत्रकारों की मौजूदगी रही।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.