in

विकास कार्यों की प्रगति में अयोध्या को मिला प्रथम स्थान

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विकास कार्यों प्रभावी अनुश्रवण हेतु लखनऊ में मुख्यमंत्री कमांड सेन्टर का उद्घाटन 30 जुलाई 2023 को किया गया। कमांड सेन्टर के माध्यम से सरकार की समस्त परियोजनाओं में विभिन्न स्तर के अधिकारियों के मूल्यांकन हेतु एक इंटीग्रेटेड पोर्टल के रूप में सीएम डैशबोर्ड की स्थापना की गयी हैं, जिसके अन्तर्गत 54 विभागों के 605 प्रोजेक्ट को शामिल किया गया है।

अवगत कराया गया कि फलैगशिप प्रोजेक्ट के आधार पर माह अगस्त, 2023 की जारी रैंकिंग में जनपद अयोध्या ने विकास कार्यों में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने दी है।

इसे भी पढ़े  दोहरे हत्याकाण्ड में दोषसिद्ध दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास

What do you think?

Written by Next Khabar Team

दीपोत्सव के लिए नोडल अधिकारी नामित

पॉलिथीन में मिले युवक की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार