31 को अयोध्या आयेंगें भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियों में जुटी भाजपा

अयोध्या। भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का 31 जुलाई को जनपद में प्रथम आगमन होगा। पार्टी ने उनके स्वागत को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर ली है। जिले की सीमा मवई से लेकर अयोध्या तक 101 स्थानों पर मानव श्रंखला बनाकर पुष्पवर्षा के माध्यम से उनका स्वागत किया जायेगा। अयोध्या में रामलला, हनुमानगढ़ी, कनकभवन में दर्शन व सरयू आचमन करने के उपरान्त वे मांझा सहनवाजपुर के हलकारा का पुरवा में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम चार बजे कचेहरी रोड़ स्थित महापौर के आवास पर प्रेसवार्ता व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि जिले की सीमा मवई पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह प्रथम स्वागत होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक रामचन्द्र यादव, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी मोजूद रहेंगे। भेलसर समेत कई स्थानों पर स्वागत से गुजरते हुए वे स्व मुन्ना सिंह चैहान की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। फिर सोहावल, महानगर की सीमा सहादतगंज पर स्वागत के दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। कचेहरी, रोडवेज, रिकाबगंज, चैक, रीडगंज, साहबगंज, अमानीगंज, उदया चैराहा, रानोपाली समेत 101 स्थानों पर उनका स्वागत होगा। इस दौरान भाजपा के सभी अनुशांगिक संगठन कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। स्वागत समारोह में जिले के सभी विधायक मौजूद रहेंगे।
इस सम्बंध में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के आवास पर एक बैठक आयेाजित हुई। बैठक में स्वागत की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महानगर सदस्यता प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, परमानंद मिश्रा, सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya