मैराथन धावकों को अवध विवि में किया गया पुरस्कृत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

खेल में जीतना व हारना महत्वपूर्ण नही, लक्ष्य प्राप्त करना जरूरी : अरूणिमा सिन्हा

अयोध्या। ग्रीन अयोध्या हॉफ मैराथन-2019 का पुरस्कार वितरण समारोह विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्वतारोही अरूणिमा सिन्हा ने कहा कि खेल में जीतना और हारना महत्वपूर्ण नही है बल्कि खेल को खेल की भावना से खेले। सभी को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिये। जीवन में समस्यायें आती है लेकिन सघर्ष करते हुए हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने कहा कि खेल में जुनून और जज्बा होना चाहिये। खिलाड़ियों के उपलब्धियों से हम सभी गौरवान्वित होते है। किसी भी खेल में सफलता प्राप्त करने के लिये अभ्यास आवश्यक है। खेल की प्रेरणा इथोपिया जैसे देशों के खिलाड़ियों से लेनी चाहिये जहां हर खिलाड़ी में स्वयं को श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिये नियमित परिश्रम करता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे नगर निगम अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ल, सिविल जज डॉ0 सुनील सिंह, संयुक्त सचिव एथलेटिक्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बी0आर0 अरूण एवं डॉ0 वी0एन0 द्विवेदी रहे।
क्रीड़ा परिषद् के अघ्यक्ष प्रो0 आर0के0 तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज विश्वविद्यालय प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कुलपति जी के अथक प्रयास से यहां के खिलाड़ी प्रदेश ही नही विदेशों में नाम रोशन कर रहे है। कार्यक्रम का शुरूआत मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अर्जुन सिंह किया। धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ0 मुकेश वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यपरिषद् सदस्य ओम प्रकाश सिंह, मुख्य नियंता प्रो0 आर0एन0 राय, प्रो0 अशोक शुक्ल, प्रो0 एम0पी0 सिंह, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, डॉ0 अनिल मिश्र, डॉ0 शैलेन्द्र कुमार, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 शैलेन्द्र वर्मा, डॉ0 कपिल राना, डॉ0 राजेश सिंह कुशवाहा, डॉ0 आर0एन0 पाण्डेय, डॉ0 विनय मिश्र, डॉ0 त्रिलोकी यादव, डॉ0 प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ0 दीप शिखा चौधरी, इं0 विनीत सिंह, इं0 परितोष तिवारी, डॉ0 आशीष मिश्र, डॉ0 बृजेश यादव, डॉ0 सघर्ष सिंह, सविता द्विवेदी, सरिता सिंह, डॉ0 अनिल विश्वा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ0 राजेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, वीरेन्द्र वर्मा, देवेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya