अवध विवि के एमिनिटी सेंटर में लगी पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

‘देश का बढ़ता जाता विश्वास, साफ नीयत सही विकास’ विषय पर लगाई गयी थी प्रदर्शनी

फैजाबाद। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एमिनिटी सेंटर में ‘देश का बढ़ता जाता विश्वास, साफ नीयत सही विकास‘ विषय पर 13 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाली पाॅच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन हो गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन रीजनल आउटरीच ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार की विगत चार वर्षों की उपलब्धियों एवं आमजन के लिए शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, मिशन इन्द्रधनुष, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सुकन्या समृद्धि योजना, डिजीटल इण्डिया, स्टैंडअप इण्डिया, सक्षम भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, सबका साथ सबका विकास, स्मार्ट सिटी योजना सहित अन्य तमाम योजनाओं से संबंधित जानकारी दिया गया।
प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित सहित परिसर के विभिन्न विभागों के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने पाॅच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सराहना की और कहा कि इस तरह के ज्ञानवर्द्धक प्रदर्शनियां भविष्य में आयोजित होते रहना चाहिए। इस प्रदर्शनी में फैजाबाद के विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया तथा लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक व जादू कार्यक्रम के माध्यम से दी जा रही जानकारी का लाभ लिया। केन्द्र सरकार की चार वर्षाें की उपलब्धियों के बारे में जानकारी लेने के लिए जनपद के आम नागरिकों का भी प्रदर्शनी में जमावड़ा रहा। इस प्रदर्शनी के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। प्रदर्शनी के समापन के दिन प्रदर्शनी अधिकारी जय सिंह ने पाॅच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के सफल आयोजन में सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya