अवध विश्वविद्यालय 20 मई तक के लिए बंद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोविड-19 के बढ़ते सक्रमण को देखते हुए प्रदेश शासन के निर्देश क्रम में 20 मई, 2021 तक विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालय को भौतिक रूप से बन्द कर दिया है। इस अवधि में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का प्रवेश पूर्णतः परिसर में प्रतिबन्धित रहेगा।

इसके साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रहेगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश शासन ने राज्य के समस्त उच्च शिक्षण संस्थान, राज्य एवं निजी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय को 15 मई, 2021 तक भौतिक रूप से बन्द रखने का निर्णय लिया था। अब इसे विस्तारित करते हुए 20 मई, 2021 बन्द कर दिया है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालय भी 20 तक बन्द कर दिए गये है।

इस अवधि में परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। कोई भी शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नही जायेगा। इसके पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya