The news is by your side.

विजय दशमी व खत्री दिवस पर किया शस्त्र पूजन

फैजाबाद। विजय दशमी पर्व व खत्री दिवस पर खत्री सभा व महिला खत्री सभा अयोध्या-फैजाबाद द्वारा धारा रोड स्थित बाल साक्षरता केन्द्र पर सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूषों की उपस्थिति में शस्त्र पूजन करके खत्री दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य डाॅ0 निर्मल खत्री पूर्व सांसद ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विजय उत्सव हमारा राष्ट्रीय पर्व है। वीरता, शौर्य एवं विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की अजेय क्षत्रिय कुल परम्परा है। अनेकता में बिखरे हमारे खत्री समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिये व बुराई पर अच्छाई की विजय की प्राप्ति का पर्व है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खत्री सभा के अध्यक्ष संजय महेन्द्रा ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारे पूर्वजों की परम्परा रही है। इससे रक्त की शुद्धता, त्याग, बलिदान सदैव अग्रिम पंक्ति पर रही है। शस्त्र पूजन तीन जोड़ों सर्वश्री कृष्णगोपाल मेहरोत्रा-रजनी मेहरोत्रा, संजय भल्ला-सुचिता भल्ला डाली, सुमित बर्मन-मालिका बर्मन ने विधि विधान से शस्त्र की पूजा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक पी0एस0 टण्डन तथा संचालन सभा के महामंत्री रवि मेहरोत्रा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक गिरीशचन्द मनचन्दा, संजय कपूर, कवीन्द्र साहनी, रवि मेहरोत्रा, राजीव साहनी, अरविन्द अरोड़ा, अनुराग खन्ना, निखिल टण्डन, रूबी कपूर, एल0एन0 मेहरोत्रा, सुरेन्द्र पुरी, डी0सी0 टण्डन, सुचिता भल्ला, अलका साहनी, प्रभा महेन्द्रा, कामिनी टण्डन, श्वेता टण्डन, जितेन्द्र पुरी, सुनीता चावला, मदनलाल आहूजा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष उपस्थित थे। आये हुए लोगों को आभार उपाध्यक्ष संजय कपूर ने किया।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  नव्य राम मन्दिर में मना श्रीरामलला का भव्य जन्मोत्सव, सूर्य की किरणों से हुआ तिलक

Comments are closed.