तेज आंधी से अर्जुन का विशाल पेड़ गिरा, अमानीगंज.-मिल्कीपुर मार्ग बाधित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-शादी समारोह में मची अफरा-तफरी


मिल्कीपुर। बुधवार को दोपहर बाद आई तेज धूलभरी आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अमानीगंजद-मिल्कीपुर संपर्क मार्ग पर नवगंवा के पास एक विशाल अर्जुन का पेड़ अचानक धराशायी हो गया, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। पेड़ गिरते ही मार्ग के दोनों ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी मशीन को तुरंत लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।

वहीं, पास के महुआ गांव में चल रहे एक शादी समारोह में भी आंधी ने भारी व्यवधान उत्पन्न कर दिया। अचानक तेज हवाओं के कारण लगाए गए टेंट उखड़ गए और कुर्सियां इधर-उधर बिखर गईं। मौके पर मौजूद लोग खुद को सुरक्षित बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार आंधी बेहद तेज थी, जिसने कुछ ही मिनटों में हालात बिगाड़ दिए।

दूसरी ओर कुमारगंज गोकुला सम्पर्क मार्ग के वसापुर किनारे चैराहे के स्थिति रोड के किनारे खम्मा उखड़ गया और ट्रांसफार्मर रोड पर पड़ा है वहीं पर एक खंभा और उखाड़ मिला वहीं से 10 मीटर आगे विशाल का पेड़ भी गिरा हुआ है मौके पर अभी वन विभाग द्वारा पेड़ नहीं हटाया गया आवागमन बाधित है

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya