विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का दें जवाब : सीएम योगी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मुख्यमंत्री ने मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों संग की बैठक

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव प्रभारियों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा की। चुनाव को लेकर उन्होंने बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। बूथ प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर उन्होंने विस्तार से पदाधिकारियों को जानकारी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने “हर घर तिरंगा (13 से 15 अगस्त)” अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को प्रत्येक परिवार से सम्पर्क स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

बोले कि सरकार हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं चला रही हैं। इसका लाभ भी आमजन को मिल रहा है। हमारे कार्यकर्ता हर हाल में आमजन से जुड़कर विकास के मुद्दे लोगों तक पहुंचाएं। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का जवाब दें। इसके लिए पदाधिकारियों को सक्रिय रहना होगा। लोकसभा चुनाव में विपक्षियों ने जनता से छलावा किया है। सीएम ने कहा कि संविधान की रक्षा भाजपा सरकारों के समय ही की गई। कांग्रेस के समय में अनेक चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया गया। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्षियों के दोहरे रवैये की पोल जनता के सामने खोंले।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ’बूथ जीतो चुनाव जीतो’ अभियान को गति देने के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। सभी बूथ समितियों को सक्रिय करने के साथ लाभार्थियों से लगातार संपर्क स्थापित करते रहने का निर्देश भी सीएम ने दिया। चुनाव को लेकर उन्होंने बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। बूथ प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर उन्होंने विस्तार से पदाधिकारियों को जानकारी दी।

इसे भी पढ़े  तार हटाने के विवाद में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सतीश चंद्र शर्मा, गिरीश चंद्र यादव, मयंकेश्वर शरण सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, मंडल प्रवासी अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू सहित पांचों मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी, सभी मोर्चों के जिला व महानगर अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

साधु-संतों व धर्माचार्यों से मिले सीएम, जाना कुशलक्षेम

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अयोध्या दौरे के पहले दिन अपने व्यस्ततम प्रशासनिक कार्यक्रमों के बीच साधु-संतों व धर्माचार्यों से भी मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरयू अतिथि गृह में मंगलवार रात साधु-संतों व धर्माचार्यों से भी मुलाकात के दौरान उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद सीएम सभी संतों से व्यक्तिगत रूप से मुखातिब हुए। सीएम ने संतों से उनकी समस्याएं भी पूछीं।

साधु-संतों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपनी बातें रखीं। सीएम ने साधु-संतों संग रात्रिभोज भी किया। इस दौरान दशरथ महल के महंत बिंदु गद्याचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य, धर्मदास जी महाराज, राजकुमार दास, कमल नयन दास, महंत रामदास, महंत अवधेश दास, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, शशिकांत दास, विधायक वेदप्रकाश गुप्त आदि मौजूद रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya