अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी के रूप में शुक्रवार को अनीता यादव ने जनपद पहुंच अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची प्रकाशन के अंतिम दिन शासन ने यहां तैनात रहे मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार का विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तबादला कर दिया था। शासन की ओर से तबादला किए जाने के बाद अनीता यादव शुक्रवार को जनपद पहुंची और उन्होंने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा से औपचारिक मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रदेश सरकार ने जनपद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात रहे प्रथमेश कुमार का 3 मार्च को तबादला कर दिया था। शासन की ओर से उनको अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी के पद से हटाकर मुख्यमंत्री का विशेष सचिव तैनात किया गया है।
9