अन्नदाता हो रहा अपमानित, भाजपा कर रही पदयात्रा : पवन पाण्डेय

by Next Khabar Team
3 minutes read
A+A-
Reset

गन्ना किसानों के उत्पीड़न को लेकर सपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। देश का अन्नदाता अपमानित हो रहा है और भाजपा पदयात्रा कर रही है। केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार में सबसे ज्यादा अपमान किसानों का हो रहा है। यह बातें पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय ‘पवन’ ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पत्रकारों से कही। पूर्व राज्यमंत्री श्री पाण्डेय गन्ना किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन देने समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल के साथ पहुॅंचकर जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार पाठक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद उन्होंने कहा कि किसानों की बातें नहीं मानी गयी तो किसान सड़कों पर लेट जायेगा और गॉंव से लेकर शहर तक चक्का जाम कर दिया जायेगा। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है तो किसानों को कर्ज क्यों नहीं माफ हो सकता है। उन्होंने कहा कि ठण्ड के मौसम में कर्जमाफी और फसल लागत का डेढ़ गुना दिलाने की मुख्य मॉंगों को लेकर देश भर के किसान देश की राजधानी में प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार खामोश है। सपा जिलाधिकारी गंगासिंह यादव ने कहा कि सिंचाई के लिये डीजल 28 प्रतिशत, बिजली दरों में 30 प्रतिशत, कीटनाशकों के मूल्य में 30 प्रतिशत एवं मजदूरी में 10 प्रतिशत तक वृद्धि होने से गन्ने के लागत मूल्य में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन भाजपा सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिये गन्ने के राज्य परामर्शी मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की है। सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन ने कहा कि किसान भाजपा सरकार के धोखे का शिकार हुए हैं किसानों को आक्रोश 2019 में भाजपा के खिलाफ विस्फोट का रूप ले लगा। गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र यादव ने कहा कि शासन द्वारा गन्ना खरीदने की तीन वेराटियॉं तय की गयी हैं जिसमें अरली, सामान्य व रिजेक्ट। प्रत्येक का मूल्य शासन द्वारा अलग-अलग निर्धारित किया गया है लेकिन किसानों को केवल अरली गन्ने की पर्ची ही दी जा रही है। शेष वेराटियों की खरीद नहीं की जा रही है जिससे किसान परेशान है। अयोध्या विधान सभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू ने कहा कि धान क्रय केन्द्र पर बिचौलिये हावी हैं शासन द्वारा 1750 रूपये प्रति कुन्तल धान का मूल्य निर्धारित है लेकिन बिचौलिये किसानों का धान हजार-बारह सौ रूपये प्रति कुन्तल खरीद रहे हैं जिससे किसानों में भारी असंतोष है। पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव ने कहा कि सहकारी समितियों पर बीज, खाद नहीं मिल पा रही है खाद ब्लैक की जा रही है जिससे किसान परेशान हैं। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि जिलाधिकारी को सपा प्रतिनिधि मण्डल ने तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्याओं को निस्तारण किया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव, छोटेलाल यादव, जाकिर हुसैन पाशा, पार्षद दल के नेता विशाल पाल, मनोज जायसवाल, हामिद जाफर मीसम, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, मोहम्मद अपील बब्लू, सनी यादव, रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, अर्जुन यादव सोमू, मोहम्मद फरीद कुरैशी, रामभवन यादव, जगत नारायण यादव, देशराज यादव, अजय पाण्डेय, मोहम्मद आसिफ चॉंद, देवेश सिंह मिक्की, बलराम यादव, हरीश सावलानी, संग्राम सिंह पटेल, महेन्द्र शुक्ला, औरंगजेब खान, वकार अहमद, राम अजोर यादव, चन्द्रभान यादव, महन्त अनिल मिश्रा, योगेश श्रीवास्तव मिन्टू, राजनाथ यादव, मंजीत यादव, अजय मिश्रा, मोहम्मद रिजवान, रमेश यादव, राकेश यादव, मुन्नू यादव, नीरज तिवारी, रामपाल यादव, संटी तिवारी आदि मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya