जीपीएस में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

अयोध्या।गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में घर-घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली से पूर्व उप प्रबंधक रमाशंकर शुक्ल ने बच्चों को देश प्रेम और अनुशासन की सीख दी।

प्रशासनिक अधिकारी प्रभा शंकर शुक्ल की अगुवाई में देशभक्ति के गीतों, भारत माता की जय और वंदे मातरम के जय घोष के साथ रेवती बाबा देवस्थान से शुरू हुई रैली के रेवतीगंज बाजार पहुंचते ही लोगों के जोश को दोगुना कर दिया। यहां पर चौकी इंचार्ज शाहगंज जय किशोर अवस्थी और चौकी इंचार्ज हैरिंग्टनगंज रजनीश कुमार पांडेय के रैली का हिस्सा बनने के लिए पहुंचते ही पूरा माहौल देश भक्ति के रस में डूब गया।

इस अवसर पर सपा नेता घनश्याम त्रिपाठी, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक तिवारी, राजीव दूबे, शिव कुमार यादव प्रधान, विकास सिंह, राम अवतार प्रजापति, आशीष शुक्ला, राम प्रकाश यादव सहित सैकड़ों लोग इस यात्रा में शामिल हुए। प्रबंधक उमाशंकर शुक्ल और प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन पर इसमें शामिल सभी गणमान्यों के साथ-साथ बच्चों और अध्यापकों की तारीफ करने के साथ साथ आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya