in

चौखट पर मिल रहा लाभार्थियो को योजनाओ का लाभ : डा श्वेता सिंह

मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा श्वेता सिंह ने कार्यकर्ताओं आवास पर लगाये झण्डे व स्टीकर

अयोध्या। मेरा परिवार भाजपा का परिवार विशेष महाअभियान के तहत पार्टी की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा श्वेता सिंह ने कई पदाधिकारियों के आवास पर पार्टी का ध्वज व स्टीकर लगाया तथा स्थानीय लोगो के साथ चाय पर चर्चा की। चर्चा के दौरान वर्तमान राजनैतिक परिवेश तथा सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वन पर विशेष तौर पर संवाद स्थापित किया गया।
डा श्वेता सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने विकास की गति को तीव्र बनाते हुए समाज के हर वर्ग का उत्थान किया है। गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय, गैस तथा विद्युत कनेक्शन दिये गये है। गरीबों के इलाज के पांच लाख की व्यवस्था की गयी है। किसानों को फसल तथा बीज खरीदने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया करायी गयी है। पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तो पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। नोटबंदी व जीएसटी के दूरगामी परिणाम मिल रहे है। सरकार की नीतियों से अपराधियों व भूमाफियाओं की कमर टूट गयी है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की वजह से समाज के हर वर्ग में उत्साह है। लाभार्थियों को चौखट पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा सिंह ने मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान के तहत देवकाली की महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव के आवास पर तथा मसौधा क्षेत्र के अमनपुर सरोहा में सेक्टर प्रमुख अमरनाथ सिंह के आवास पर, खजुरहट में पंकज श्रीवास्तव के आवास समेत आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के आवास पर स्टीकर व ध्वज लगाया। उनके साथ बीकपुर विधानसभा के प्रभारी ब्रहमानंद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश वर्मा, अमरनाथ वर्मा, केदार पाण्डेय, रामतेज सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
इसी क्रम मे महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने रामनगर मंडल के युवा मोर्चा के नगर सौरभ लखमानी के आवास पर तथा रामनगर मण्डल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने विजेता जायसवाल के आवास पर झंडा व स्टीकर लगाकर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस अवसर पर शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, ओम मोटवानी, प्रमोद मौर्या, मुरारी यादव, ओम प्रकाश अंदानी, रीता शर्मा, रंजीत पाण्डेय, दीपक जौहरी, दीपक पाण्डेय मौजूद रहे।
वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह ने प्रियदर्शनी कालोनी में श्रीकृष्ण वर्मा, अरविंद दूबे, असीम खत्री, के आवास पर झण्डा व स्टीकर लगाकर चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होने केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर सरकार ने सभी वर्गो के विकास के लिए काम किया है। सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिला है।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

आजाद भारत में शहीदों की शंकाएं सच हुईं साबित : सूर्यकांत पाण्डेय

वैज्ञानिकों व चिकित्सकों को नई तकनीक से लैस होने की जरूरत