रूदौली। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के नाम पर करोड़ों रुपया अब तक पानी में बहाया जा चुका है। हकीकत में न तो मानक के अनुरूप इंडिया मार्क हैंडपंप लगे हैं और लग भी गए है तो कोई शोपीस बनकर खड़ा है तो कोई बदबूदार पानी फेंक रहा है। यह स्थित जनपद के रूदौली तहसील मुख्यालय की है। सच्चाई यही है कि अब तक जल निगम के जिम्मेदार अफसर जनता को पानी पिलाने के नाम पर अपने जेब की प्यास बुझाते आए हैं। इसके चलते भ्रष्टाचार के दलदल में विभाग फंसता जा रहा है। पुराने नल रिबोर के अभाव में खराब पड़े हैं, जिसके लिए विभाग के पास धन नहीं है।यह हाल किसी गांव व कस्बे का नही बल्कि रूदौली तहसील मुख्यालय प्रांगड़ में कर्मचारियों के बने आवास के सामने सड़क के किनारे लगे इंडिया मार्का हैडपम्पो का है।जहा फरियादी व कर्मचारी उमस भरी गर्मी में बदबूदार व रंगीन पानी पीने को मजबूर है।वही बगल में ही लगा दूसरा नल पिछले दो वर्षों से बंद पड़ा है।लोगो ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा हैण्डपम्प का हत्था खोलकर कर बगल में ही एक आवास में रख दिया गया है।कई बार शिकायत भी की गई लेकिन दोनो हैण्डपम्प नही दुरुस्त हुए। हालांकि कागजी आंकड़ों में सब ठीक ही होगा।इस बाबत उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि संज्ञान में नही है ।दोनो हैडपम्पो को ठीक कराया जाएगा।
बदबूदार पानी फेंक रहा इंडिया मार्का हैंडपम्प
112
previous post