विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बना ठगी का आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। इनायतनगर थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना इनायतनगर में दर्ज मु.अ.सं. 339/2025 के तहत आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी एवं जालसाजी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम वसूलता था और उन्हें फर्जी वीजा एवं अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराता था। जब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर शनिवार (2 अगस्त 2026) को शाम करीब पांच बजे महराजगंज जनपद के थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित औद्योगिक नगर वार्ड संख्या-7, आनंद नगर से आरोपी कमलेश मद्धेशिया (28) पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम महराजगंज, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पुलिस आरोपी से फर्जी वीजा तैयार कराने के नेटवर्क, उसके सहयोगियों और अब तक ठगी के शिकार हुए अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े  जातिगत वोट बैंक की नब्ज़ टटोलने के लिए पासी समाज की बैठक

मोबाइल छिनैती में जीआरपी ने तीन को पकड़ा

अयोध्या। अयोध्या कैन्ट जीआरपी थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती के एक मामले में तीन को गिरफ्तार किया है। सभी का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने अयोध्या कैण्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पूर्वी छोर पर बनी पानी की टंकी के पास से सूरज यादव निवासी गद्दोपुर थाना कैंट,अनुपम पाल पुत्र निवासी द्वारिका पाण्डे का पुरवा जगदीशपुर थाना कैंट और शिवांश पाठक उर्फ गोलू निवासी पेशकार का पुरवा थाना थाना कैंट को गिरफ्तार किया है। इनके पास से छीना गया मोबाइल बरामद हुआ है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya