अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने पोंजी कम्पनी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त रंजीत मौर्य पुत्र बैजनाथ मौर्य निवासी कुचेरा बाजार थाना इनायतनगर को रोडवेज बस स्टेशन के पास गिरफ्तार किया। उसके विरूद्ध मु.अ.सं. 414/20 आईपीसी की धारा 405 व 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत था, तथा वह फरार था। ठगी के आरोपी को पकड़ने वाले पुलिस दल में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नितीश कुमार श्रीवास्तव, एसआई अभिषेक सिंह, एसआई मनोज कुमार, एसआई स्वतंत्र कुमार मौर्य, आरक्षी विकेश यादव शामिल थे।
116
previous post