80 लीटर कच्ची शराब के साथ 8 गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मनोज कुमार के निर्देश पर पुलिस की दो टीमों ने थाना प्रभारी महाराजगंज राकेश कुमार गुप्ता ने गुरूवार को मडना व बेलसडी के पास 80 लीटर कच्ची शराब के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया।
महाराजगंज क्षेत्र में अवैध तरीके से बनाई जा रही शराब के खिलाफ 23 अगस्त गुरूवार को पुलिस ने अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 80 लीटर कच्ची शराब के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए युवकों में महाराजगंज थाना क्षेत्र के निवासी संतराम राम बहादुर राम धनीराम रामफूल सुखराम महेश दिनेश कुमार इन सभी लोगों के पास से 80 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता उप निरीक्षक जय बिन्द यादव अवनीश कुमार सिंह कमलेश साहनी कांस्टेबल अजय यादव सोनवीर सिंह सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी रामकिशोर सिंह विक्रम सिंह शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी छापेमारी का अभियान चलाया जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya