बिहार जा रहे बाइक सवार 6 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, भेजा कोरंटीन सेंटर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गुणगांव से जा रहे थे बिहार

रूदौली। अयोध्या व बाराबंकी की सीमा पर बने चेक पोस्ट पर गुड़गांव से बिहार जा रहे 6 लोगों को पटरंगा पुलिस ने हिरासत मे लेकर अस्थाई कोरंटीन सेंटर भेजा है।जानकारी के अनुसार गुड़गांव हरियाणा से दो बाइको पर सवार होकर 6 लोग बिहार जा रहे थे। जनपद की सीमा रानीमऊ के पास बने चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस व पीएसी के जवानों ने रोक कर पूछताछ की तो सभी ने बताया कि वे लोग गुड़गांव में मजदूरी करते थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन हो जाने से भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। पटरंगा थाना प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि मोहम्मद शाहनवाज ,मोहम्मद शाहवाज, मोहम्मद रिजवान ,मोहम्मद शाह जहां पुत्रगण मजेबल ,मोहम्मद सलीम पुत्र वाजिद अली,मोहम्मद रब्बान पुत्र मन्ना सभी पोखरिया टोला रामनगर मधेपुरा बिहार के निवासी है। जिन्हें डीएसएम लायन्स पब्लिक स्कूल रौजागांव में बने अस्थायी कोरंटीन सेंटर भेजा गया है।

इसे भी पढ़े  दीपावली का प्रकाश दूर करता है अवसाद : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya