in ,

अविवि को आयकर से वापस होगी 57 करोड़ की धनराशि

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 2018 में आयकर विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के खाते से 45 करोड़ 79 लाख 92 हजार 562 रूपये कर के रूप में काट लिए गए थे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के सद्प्रयासों से उक्त धनराशि अब विश्वविद्यालय को वापस मिलेगी। विश्वविद्यालय को उक्त धनराशि ब्याज सहित करीब 57 करोड़ रूपये वापस मिलेगा।

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का उक्त प्रकरण निर्धारण वर्ष 2013-14 का था विश्वविद्यालय की अपील याचिका आयकर विभाग द्वारा खारिज कर दी गई थी। 26 जुलाई, 2022 को निर्णय के विरूद्ध अपील की गई जिसके फलरूवरूप 14 नवम्बर को प्रकरण लखनऊ स्थान्तरित कराते हुए प्रभावी पैरवी के परिणाम रूवरूप 19 मई, 2023 को आरोपित आयकर शून्य करार दिया गया एवं समस्त धनराशि विश्वविद्यालयय को वापस कराने के पक्ष में आदेश पारित किया गया। विश्वविद्यालयय के वित्त अधिकारी पुर्णेन्दू शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय का उक्त प्रकरण वर्ष 2013-14 का है।

आयकर विभाग द्वारा 05 अप्रैल, 2018 को 20 करोड़ 3 लाख 92 हजार 562 एसबीआई से एवं 11 अप्रैल, 2018 को 25 करोड़ 76 लाख सीबीआई से आयकर द्वारा कर के रूप में ले लिया गया था। आयकर अपीलीय अधिकरण लखनऊ द्वारा विश्वविद्यालय को समस्त धनराशि ब्याज सहित वापस किए जाने का आदेश पारित किया है। जो वर्तमान में सीपीसी बैगलोर को प्रक्रिया हेतु प्रेषित किया गया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 गोयल एवं वित्त अधिकारी के सद्प्रयासों से विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी।

 

अविवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 04 जून को होगी

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 04 जून, 2023 प्रातः 10 से 12 बजे होगी। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए छह परीक्षा केन्द्र बनाए गए। इन केन्द्रों पर 37 विषयों में 1767 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसके लिए छह केन्द्राध्यक्ष के साथ 09 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। पीएचडी प्रवेश समन्वयक प्रो0 फारूख जमाल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में है।

विश्वविद्यालय में छह परीक्षा केन्द्रों जिसमें अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास, भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिकक्स विभाग, गाणित एवं सांख्यिकी विभाग, शिक्षा संकाय विभाग, प्रचेता भवन, दीक्षा भवन में 37 विषयों की प्रवेश परीक्षा कराई जायेगी। जिसमें कुल 1767 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 तक होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए है। अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विश्वविद्यालय की साइट पर जाकर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा के दिन प्रवेश-पत्र के साथ एक पहचान-पत्र पास रखना होगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को एक घण्टा पूर्व निर्धारित केन्द्र पर पहुॅचना अनिवार्य है।

इसे भी पढ़े  रामपथ निर्माण में ध्वस्त हुए प्राचीन शिव हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना की मांग ने पकड़ी तेजी

What do you think?

Written by Next Khabar Team

डिजीटल युग में बना रहेगा परम्परागत मीडिया का ग्लैमर : डॉ. शहयाज

गलत खाते में ट्रांसफर हो गया 10 हजार, साइबर क्राइम सेल ने वापस कराया