493 तोतो की बरामदगी पर प्रभागीय वनाधिकारी को किया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जीव जंतु कल्याण बोर्ड के पशु कल्याण अधिकारी प्रवीण दूबे व देवेन्द्र सिंह ने वन विभाग की टीम के द्वारा 493 तोतो की बरामदगी पर प्रभागीय वनाधिकारी डा रवि कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान पशु क्रूरता निवारण के उपायों के विषय में चर्चा हुई। प्रवीण दूबे ने बताया कि वन विभाग के द्वारा बरामद किये गये तीन तोते घायल थे। जिनका इलाज चल रहा है। विभाग द्वारा की गयी सराहनीय कारवाई की जानकारी बोर्ड को दी जायेगी। जीव जंतुओं के कल्याण हेतु कई संस्थाएं काम कर रही है। मानव होने नाते हमारा कर्तव्य है कि हम पशुओं हेतु सुरक्षित परिवेश बनाये। आने वाले दिनों में ठंड से बचाव हेतु वन विभाग के सहयोग से जिले में कई स्थानों पर अलाव जलाया जायेगा। जिसमें स्थान का चयन एक सप्ताह में कर लिया जायेगा। इसकी जिम्मेदारी देवेन्द्र सिंह को सौपी गयी है। इसके अलावा बीमार तथा दुघर्टनाग्रस्त पशुओं के इलाज हेतु व्यवस्था भी की जायेगी। इस अवसर पर हिन्दु युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पवन मिश्र भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या को मिलेगा नया तकनीकी हब, तैयार हो रहा अत्याधुनिक पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संस्थान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya