in ,

लोकनायक कर्पूरी ठाकुर की मनी 31वीं पुण्यतिथि

अयोध्या। लोकनायक कर्पूरी ठाकुर की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी के लोहिया भवन में कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर व हाथ जोड़कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की गयी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि अपमान का घूँट पीकर परिवर्तन का पहिया घूमाने वाले पुरोधा और पिछड़े, दबे-कुचलों के जननायक बिहार के शिक्षामंत्री व एक बार उपमुख्यमंत्री व दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर गरीबों व पिछड़ों की लड़ाई लड़ने वाले जुझारू नेता थे। सही मायने में कर्पूरी ठाकुर महान सोशलिस्ट नेता थे। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने निजी व सार्वजनिक दोनों जीवन में उच्च मापदण्ड स्थापित किये थे। वे सच्चे मायने में समाजवादी नेता थे। श्रद्धाजंलि देते हुए सपा के दोनों जिला सचिव हाजी असद अहमद व मोहम्मद असलम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। वे सदा गरीबों की लड़ाई को बड़ी मजबूती के साथ लड़ते थे और उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुनते थे। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को लोकप्रियता के कारण जननायक कहा जाता था। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सपा युवा नेता रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष गौरव पाण्डेय, पार्षद महेन्द्र शुक्ला, अजय मिश्रा, निजाम अहमद, महेन्द्र यादव, रमेश यादव, अजय विश्वकर्मा, मुकेश जायसवाल, इश्तियाक खान, अमित गुप्ता, रवि साहू, तालिब खान आदि ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पाजंलि कर हाथ जोड़कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

उर्दू हिन्दी का श्रृंगार : जीलानी खान

ई रिक्शा चालकों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगा यूनियन