आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए जिले में बन रहा 1300 बीघे में 28 चारागाह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा शीघ्र आवारा पशुओं की समस्या का हो जायेगा निदान

फैजाबाद। जिले में आवारा पशुओं के संरक्षण हेतु 28 चारागाहों का निर्माण कराया जा रहा है। अयोध्या से बनारस हाईवे में जमीन अधिग्रहण का काम प्रारम्भ हो गया है। भविष्य में इसका शिलान्यास होगा। सरकार ने उत्पादन लागत से डेढ़ गुना अधिक समर्थन मूल्य देने की घोषणा की है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। उक्त विचार सांसद लल्लू सिंह ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किया।
उन्होने बताया कि आवारा पशुओं की वजह से किसान परेशान है। किसानों ने अपनी दूध न देने वाली गायों को भी छोड़ दिया है। जिले में 28 स्थानों पर 1300 बीघे जमीन पर चारागाह बनाया जा रहा है। जिसमें पूराबाजार के बैसिंह में 107 बीघा व सोहावल के पिरखौली 100 बीघा जमीन का उपयोग होगा। इससे शीघ्र आवारा पशुओं की समस्या का निदान हो जायेगा। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण के लिए टीम ने 275 किमी घूम कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। टीम यहां दो से तीन दिन तक रही। गैस पाईप लाइन के लिए टेण्डर 10 जुलाई को हो गया। अक्टूबर में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इसका शुभारम्भ करेंगे। फैजाबाद में बड़ा हवाई अड्डा बने तथा वह अंतराष्ट्रीय स्तर का हो इसके लिए मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से वार्ता की है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष राममोहन भारती, जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, सह मीडिया प्रभारी रोहित पाण्डेय मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya