पूर्व चेयरमैन सुभाषचन्द्र जायसवाल की मनाई गयी 25वीं पुण्यतिथि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– गोसाईगंज विधायक ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गोसाईगंज। पूर्व चेयरमैन स्व. सुभाषचन्द्र जायसवाल भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ थे। उन्होंने जो सपना गोसाईगंज के लिए देखा था उसे पूरा करने के लिए हम उनके परिवार के साथ तन मन धन के साथ तत्पर हूँ। गोसाईगंज विकास के लिए कोई कोर कसर नही रखूँगा। उक्त उदगार गोसाईगंज विधानसभा के विधायक इंद्र प्रताप खब्बू तिवारी ने पूर्व चेयरमैन को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कही।पूर्व सांसद हरिओम पांडे ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहाकि श्री जायसवाल आज हम लोगो के बीच देह से तो नही है लेकिन उनकी आत्मा हम लोगो के साथ है।

गोसाईगंज नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन स्व0सुभाषचन्द्र जायसवाल की25वी पुण्यतिथि उनके आवास सुभाष सदन पर मनाई गयी।कार्यक्रम के तहत सुबह शांति हवन के पश्चात नगर पंचायत कार्यालय पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाउपाध्यक्ष राममोहन भारती मुख्य अतिथि इन्र्द्र्प्ताप खब्बू तिवारी बिशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद हरिओम पांडे पूर्व विधान परिषद सदस्य तिलकराम वर्मा व संचालन शेखर जायसवाल ने किया।कार्यक्रम के दौरान नगर के सम्मानित दो सौ लोगो को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात शाम को सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया।उक्त कार्यक्रम में जिले से लेकर प्रदेश सहित भारी संख्या में स्थानीय लोगो ने भाग लेकर अपने पूर्व चेयरमैन को श्रद्धासुमन अर्पित किया।श्री जायसवाल एक बहुत ही मिलनसार व हंसमुख ब्यक्ति थे।सामाजिक कार्य चाहे रामलीला हो या कोई और उसमे बढ़चढ़ कर भागीदारी करते थे।यह कार्यक्रम हर वर्ष उनकी याद में मनाया जाता है।

अंत में जिलाउपाध्यक्ष डा0विजयलक्ष्मी जायसवाल ने आये हुए अतिथियों का आभार ब्यक्त किया। उक्त अवसर पर भाजपा नेता गोकरन दूबे,सुशील जाय्सवास्ल,रामनिहाल निषाद,पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरबहादुर सिंह,ध्रुव गुप्ता,श्रीनाथ गुप्ता,ओमप्रकाश सोनी, मगनलाल, अरविन्दसिंह,ईश्वरदेव पांडे,रामकुमार सेठ,कन्हैया लाल त्रिपाठी,संजयपराग,शिवकुमार यादव,अवधेश सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya