अयोध्या,। सदस्यता अभियान सत्यापन के उपरान्त महानगर भाजपा के 240 सदस्यों ने फार्म भरकर सक्रिय सदस्यता हासिल कर ली। सक्रिय सदस्यों में प्रमुख रुप से सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, दिवाकर सिंह व प्रकाश गुप्ता शामिल है।
सदस्यता सत्यापन अधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि सक्रिय सदस्यता शुल्क 200 रुपये निर्धारित था। जिसमें 48000 रुपये प्राप्त हुए। जिनका डाफ्ट बनाकर प्रदेश मुख्यालय भेज दिया गया। अवध क्षेत्र में महानगर अयोध्या ने लक्ष्य से अधिक व समय से पहले सदस्यता कराकर एक कीर्तिमान स्थापित किया।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर सदस्यता अभियान के दौरान लक्ष्य से अधिक सदस्य बनना केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों व कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। हमने संवाद के जरीये समाज के हर वर्ग को अपने साथ जोड़ा है। गरीबों में पार्टी से जुड़ने को लेकर उत्साह दिखा और पार्टी के शीर्षस्थ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि सदस्यता हेतु उनके दरवाजे तक गये। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि सबसे अधिक सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्यता ग्रहण करने वालों में विकास गुप्ता, आकाश मणि त्रिपाठी, डा अलीउद्दीन खान, ज्ञान केसरवानी सहित दर्जनों लोग शामिल है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
महानगर भाजपा के 240 सदस्यों ने हांसिल की सक्रिय सदस्यता
Advertisements
Advertisements
Comments are closed.