गोसाईगंज। अमसिन के समीप डुबकिया गाँव के पास दोपहर लगभग 3 बजे दफरपुर अमसिन निवासी सोमनाथ शर्मा पुत्र राम सुमेर से काली रंग की बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर 2 लाख 47 हजार रुपए लूट लिए। इसकी सूचना मिलने पर गोसाईगंज कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंचकर भुक्तभोगी से पूछताछ कर रही है। भुक्तभोगी ने बताया कि वह लगभग 2 बजे गोसाईगंज भारतीय स्टेट बैंक से घ्147500 तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 1 लाख रुपया निकाल कर अमसिन के स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहा था। जहां यह एक फ्रेंचाइजी खोल रखा है। ग्राहकों को रुपया देने का काम करता था। काली रंग की बाइक पर सवार दोनों बदमाश बैंक से ही अपने निशाने पर ले लिया था। पुलिस अभी इन मामलों की छानबीन कर ही रही थी कि बुधवार को हुई लूट की वारदात ने इलाकाई लोगों को दहला दिया है।
113
previous post