लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरुरी : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-भाजपा कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क कर शत-प्रतिशत मतदान का कर रहे हैं अनुरोध

अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह पार्टी कार्यालय सिविल लाइन से मिल्कीपुर उपचुनाव में शत प्रतिशत मतदान जागरूकता के लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता से लगातार वार्ता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन के साथ पहले मतदान फिर जलपान की मुहिम के तहत भाजपा शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगो के प्रेरित कर रही है।

उन्होंने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान होना जरुरी है। शत-प्रतिशत मतदान के लिए पन्ना प्रमुख सभी मतदाताओं से निवेदन कर रहे हैं। भाजपा के पन्ना प्रमुख इसके लिए घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क कर चुके है। मतदान के दिन बूथ कमेटी के लोग पुन सभी मतदाताओं से मिलकर वोटिंग की अपील करेंगे। इसके लिए बूथ के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जा रहा है।

पार्टी पदाधिकारियों की टीम पूरे चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मानीटरिंग करेगी। टीम मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र व बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों व पोलिंग एजेंटों के सम्पर्क में रहेगी।

मिल्कीपुर केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर भाजपा ने स्थापित किया चुनाव कन्ट्रोल रूम

अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्रीय चुनाव कार्यालय मिल्कीपुर में कन्ट्रोल रूम बनाया है। जहां से पार्टी पदाधिकारी लगातार चुनाव पर की मानीटरिंग करते रहेंगे। चुनाव संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव की मानीटरिंग के लिए केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में कन्ट्रोल रूम बनाया गया हैं। जहां की जिम्मेदारियां पार्टी पदाधिकारियों को सौपीं गई है। पदाधिकारी मतदान समाप्ति तक लगातार पोलिंग एजेंटों के सम्पर्क में रहेंगे। मतदान में होने वाली दिक्कतों का अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग एजेन्टों को समय से बूथ पर पहुंचने के लिए कहा गया है। पार्टी पदाधिकारी लगातार मतदान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। हर बूथ पर पार्टी का कैम्प लगेगा जहां से मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कैम्प में पार्टी के कार्यकर्ता मतदाताओं का सहयोग करेंगे। शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। चुनाव में लगे पार्टी पदाधिकारी लगातार मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र, बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों के सम्पर्क में हैं।

इसे भी पढ़े  नवोदय के छात्र रहे कमांडेंट अवनीश चौबे का जोरदार स्वागत

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya