अबूधाबी के100 ब्रह्मचारियों ने श्रीराम लला का किया दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राम मंदिर की भव्यता देख हुए भाव विभोर, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने किया स्वागत

अयोध्या। स्वामी नारायण समुदाय अक्षरधाम के अखिल भारतीय प्रमुख स्वामी त्यागबल्लभदास महाराज ने आज अबूधाबी अक्षरधाम के 100 ब्रह्मचारियों के साथ प्रभु श्रीराम लला के दर्शन किए।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, व्यवस्था प्रभारी गोपालजी, डीआईजी प्रवीण कुमार आदि ने अबूधाबी के ब्रह्मचारियों की अगवानी की,कुशल क्षेम जाना। संयुक्त अरब अमीरात के सातों अमीरातों में से एक अबूधाबी भी है।विदित हो कि स्वामी नारायण जी का जन्मस्थान छपिया, गोंडा जिले में अयोध्या से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। सामान्यतः स्वामी नारायण समुदाय से जुड़े लोग दोनों पावन स्थलों के दर्शन की योजना बनाकर आते हैं।

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु अवसर मिलते ही परिसर में पड़ी ईंटों को बच्चों की तरह मनमाना आकार देने में लगे जाते हैं।

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव-2026 से पहले लोक निर्माण विभाग ने तेज किया सौंदर्यीकरण अभियान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya