राम मन्दिर आन्दोलन तेज करेगी हिन्दू समाज पार्टी: कमलेश तिवारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। श्रीराम मन्दिर निर्माण आन्दोलन को हिन्दू समाज पार्टी तेज करेगी। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिया।
उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी राम मन्दिर पर नौटंकी करना बंद करे। अयोध्या के संत भी राम मन्दिर को लेकर भाजपा को निहारना छोड़ें। भाजपा आरएसएस के बल पर हिन्दू समाज को केवल गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को अयोध्या में हिन्दू समाज पार्टी हिन्दू सम्मेलन करेगी और उसी में राम मन्दिर निर्माण की ठोस रणनीति तय की जायेगी। हिन्दू समाज पार्टी इस्लाम मुक्त भारत के साथ अयोध्या, मथुरा और काशी को मदरसा व मजिस्द मुक्त करने का अभियान चलायेगी। पत्रकार वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश मणि त्रिपाठी, प्रदेश महाचिव अजय सिन्हा, जिलाध्यक्ष विनोद यादव, रंगम कृष्ण जी महाराज, गंगानाथ शास्त्री, अदर्श तिवारी, संतोष दूबे आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या को मिला प्रदेश में आठवां स्थान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya