The news is by your side.

महिला थाना में स्थापित हुआ हेल्प डेस्क

अयोध्या। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर महिला थाना में महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया गया। हेल्प डेस्क का शुभारम्भ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय भी मौजूद रहीं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को प्रेम पूर्वक बैठाकर उनको जलपान कराया जाना, उनकी समस्याओं को सुनना और समस्याओं का निष्पक्ष निराकरण किया जाना है। महिला हेल्प डेस्क की जन शिकायत अधिकारी हेड कास्टेबल नीलम दूबे व आरक्षी पूजा यादव को बनाया गया है।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  नव्य राम मन्दिर में मना श्रीरामलला का भव्य जन्मोत्सव, सूर्य की किरणों से हुआ तिलक

Comments are closed.