पाक्सो एक्ट में वांछित गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद की रुदौली कोतवाली पुलिस ने किशोरी की आबरू से छेड़छाड़ के मामले में पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कियाहै। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान किया है।
बुधवार को क्षेत्राधिकारी रूदौली धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत रूदौली पुलिस ने ऐहार चौराहा से शेखर सिंह निवासी ग्राम ऐहार कोतवाली रुदौली को गिरफ्तार किया है। कोतवाली में शेखर के खिलाफ घर में घुसकर एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ और धमकी के मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मामला किशोरी से जुड़ा होने के चलते 501 की धारा भी लगाई गई थी। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है।

इसे भी पढ़े  जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya