अयोध्या। जनपद की रुदौली कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है क्षेत्राधिकारी रूदौली धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि रुदौली कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नासिर निवासी मोहल्ला नबाब बजार कोतवाली रूदौली को संदिग्ध हालत में ईदगाह रूदौली के पास से पकड़ा।जामा तलाशी में इसके पास से एक तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवा आरोपी का चालान किया है।
142
previous post