रुदौली। नगर में जेष्ठ माह के उपलक्ष में शनिवार को जगह-जगह भंडारे की धूम रही स्टेशन रोड पर हिंदू इंटर कॉलेज के सम्मुख गोयल ट्रेडिंग कंपनी के प्रोप्रयटर अजय कुमार अग्रवाल द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में चावल राजमा में बूंदी का प्रसाद लोगों को वितरित किया गया। इस अवसर पर सहारा इंडिया के सेक्टर वर्कर डीके सिंह, एके राय, सैयद अब्बास, मो. सलीम, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार गुप्ता, जितेंद्र यादव, निर्मल अग्रवाल, मानस गोयल, लालजी अग्रवाल, अशोक गुप्ता, दिनेश गुप्ता व मनीष चैरसिया आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में प्रकाश स्टील्स, शिवमंगल ट्रेडर्स टेढ़ी बाजार द्वारा भी भंडारे का आयोजन किया गया। इन सभी स्थानों पर भंडारे के दौरान बजरंगबली के भजनों की गूंज से वातावरण गुंजायमान रहा।
जेष्ठ माह के शनिवार को जगह-जगह हुआ भंडारा
118
previous post