कुणाल यादव को वीरता पुरस्कार के लिए सांसद ने किया निर्देशित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कुणाल के परिजनों को प्रधानमंत्री आवास दिलायेंगे सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या। गिरजाकुंड में दो डूब रहे दो बच्चों को बचाने के चक्कर में जान गंवा देने वाले कुणाल यादव को वीरता पुरस्कार हेतु प्रस्तावित करने के लिए सांसद लल्लू सिंह ने जिलाधिकारी को निदेर्शित किया है। सांसद द्वारा कुणाल के परिजनों को रौनाही स्थित गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास भी दिलाया जायेगा। उन्होने दुघर्टना में मृतक राहुल गुप्ता, कुणाल यादव व शिखर जायसवाल के परिजनों से मुलाकात करके उन्हें हर सम्भव सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। किसी भी आपदा या दुघर्टना में मिलने वाली राहत को अतिशीघ्र प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। तीनों मृत बच्चों के परिवार को सरकारी तथा व्यक्तिगत स्तर पर हर सम्भव मद्द की जायेगी। उन्होने कहा कि कुणाल ने जिस प्रकार गिरजाकुंड में डूब रहे दो बच्चों की जान बचाने में अपना जीवन गंवा दिया वह प्रशंसनीय है। कुणाल वीरता की चर्चा आज पूरा जिला कर रहा है। इस दौरान पहाड़गंज सेक्टर प्रभारी दीपक पाठक, प्रधान प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  साझा मुद्दों की टशन बनती है प्रोटेस्ट एक्शन : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya