अवध विवि तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset


अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के तृतीय श्रेणी कर्मचारी परिषद व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि रमापति शास्त्री, कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि सुरेश पासी, राज्य मंत्री आवास व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग उत्तर प्रदेश, व बृजभूषण मिश्र, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ रहे। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने किया। शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमापति शास्त्री ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी और उन्हें ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक कार्य करने का आवाहृन किया। उन्होंने कहा कि निरन्तर बढ़ते रहे जितना आप चलेंगे उतना आपका मुकद्दर चलेगा। धर्म और कर्म दोनों को निभाये, समय का ध्यान रखे और लक्ष्य निर्धारण के अनुरूप कार्य करें। समारोह को सम्बोधित करते हुए कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं। आप सभी एक जुट होकर अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन करें। चलते रहना हमारा कर्तव्य भी है और वृत्ति भी है। दुनिया की सबसे वैज्ञानिक भाषा संस्कृत में चरैवेति चरैवेति पर स्पष्ट रूप से वर्णन है कि मनुष्य का यह कर्तव्य है कि वह निरन्तर गतिशील बना रहे। विशिष्ट अतिथि ने बृजभूषण मिश्र ने कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों का कर्तव्य है कि सभी को साथ लेकर चले और सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। संगठन सभी कर्मचारियों की आत्मा होती है, उसके प्रति जवाबदेह होना आवश्यक है। मिश्र ने कर्मचारियों की कुछ समस्याओं को भी समाज कल्याण मंत्री के समक्ष रखा व सरकार से अपेक्षा की उन समस्याओं का निराकरण शीघ्र होगा। विशिष्ट अतिथि व राज्य मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि सभी निर्वाचित सदस्यों को मेरी शुभकामना। आप सभी की समस्याओं के समाधान एवं हित के लिए मेरे द्वार हमेशा खुले मिलेंगे यह मेरा दायित्व है कि मैं आप सभी के हितों के लिए कार्य करू। नव निर्वाचित सदस्यों को कैबनेट मंत्री रमापति शास्त्री द्वारा पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। इनमें प्रमुख रूप से कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, महामंत्री श्याम कुमार, दिलीप पाल संयुक्त मंत्री, श्यामलाल कोषाध्यक्ष, विवके सिंह संगठन मंत्री एवं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह, उपाध्यक्ष प्रथम संतोष कुमार कौशल, उपाध्यक्ष द्वितीय राम निहोर, महामंत्री राजेश कुमार पाठक, उपमंत्री धु्रवराम यादव ने शपथ ग्रहण लिया।
इस अवसर पर कार्य परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, मुख्य नियंता प्रो0 आर0 एन0 राय, प्रो0 एम0 पी0 सिंह, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 के0 के0 वर्मा, प्रो0 चयन कुमार मिश्रा, प्रो0 आर0 के0 सिंह, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, उपकुलसचिव विनय कुमार सिंह, डाॅ0 शैलेन्द्र वर्मा, डाॅ0 अनिल यादव व कर्मचारियों में मोहन तिवारी, अरूण प्रताप सिंह, विष्णु यादव, महेन्द्र पाल, राम निवास गौड़, आशीष जायसवाल, देवेन्द्र सिंह, वासु गुप्ता सहित कानपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर विश्वविद्यालय, जौनपुर विश्वविद्यालय, काशी विद्यापीठ वाराणसी, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन अशोक टाटम्बरी ने किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya