श्रद्धालुओं का सामान पार करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-चुराया गया मोबाइल और नकदी बरामद

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने दर्श पूजन के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का सामान चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से श्रद्धालुओं के साथ हुई चोरी की तीन घटनाओं से जुड़ा सामान बरामद हुआ है।

क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह और नयाघाट चौकी प्रभारी प्रवीन मिश्र की पुलिस टीम ने फटिकशिला रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से आकाश गुप्ता निवासी ग्राम मिश्र का धनौटी थाना तरकुलवा जनपद देवरिया,मुकेश कुमार सिंह निवासी ग्राम मधईपुर थाना बनकटा जनपद देवरिया और नितिन मौर्या निवासी ग्राम नसीमापुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से नौ मोबाईल फोन,दो स्मार्ट वाच, एक ईयरबर्ड्स, एक पर्स हरे रंग का और 1500 रुपये नगद बरामद किया है। पुलिस को इनकी श्रद्धालुओं का सामान चोरी करने के मामले में तलाश थी। जिसके संबंध में अलग अलग श्रद्धालुओं की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी अभी महज 19 साल के हैं और इनके आपराधिक इतिहास आदि की जानकारी कराई जा रही है। सभी का अयोध्या कोतवाली पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

इसे भी पढ़े  ऋषि टोला से सब्जी मंडी तक नाले की होगी विशेष सफाई, बढ़ेगी गहराई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya