अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सदर तहसील परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान 11 पौधे रोपित किये गये। विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि वृक्ष हमें जीवनदायिनी आक्सीजन प्रदान करते है। जिसके बिना मानव जीवन का अस्तित्व असम्भव है। हर व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए कि वह वर्ष में कम से कम एक पौधें का रोपण करें।
उन्होने कहा कि प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है। इससे लड़ने का एकमात्र तरीका है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाये जाये। वृक्षारोपण के इतने महत्व के बाद भी समाज के कुछ जागरुक लोग ही पौध रोपण के इस अभियान में अपना योगदान देते है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान में अपनी सहभागिता बढ़ानी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा तहसील के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
साल में कम से कम एक पौधे का करें रोपण : वेद गुप्ता
101
previous post