मास्टर वर्ग के होम साइंस में अंजली यादव को मिला प्रथम स्थान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

यूपी कैटेट परीक्षा परिणाम घोषित

कुमारगंज। प्रदेश के कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयो में दाखिले के लिए होने वाली यूपी कैटेट की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार 31 मई को घोषित किया गया जिसमें नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या की छात्रा अंजली यादव ने मास्टर वर्ग के होम साइंस में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वर्ष 2019 की यूपी कैटेट की प्रवेश परीक्षा नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई थी जिसके लिए 16 ,17, 18 मई को प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई थी जिसका परिणाम 31 मई को घोषित किया गया।
परीक्षा में कुल 19395 प्रतियोगियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रतिभाग किया जिसमें से कुल 9531 प्रतिभागी सफल रहे तथा असफल प्रतिभागियों की संख्या 6627 रही विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ बीएस संधू ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

इसे भी पढ़े  पत्रकार पर हमले को लेकर पत्रकारों ने की बैठक, बनाई रणनीति
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya