भूमि अधिग्रहण में भेदभाव नहीं होगा बर्दाश्तः अखिलेश यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रशासन की सख्ती के बावजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पीड़ित किसानों के साथ की सभा

अयोध्या। हवाई पट्टी के लिए अधिग्रहण की जाने वाली ग्राम धर्मपुर की भूमि व रायबरेली रोड पर एनएच 330 के फोरलेन के लिए अधिग्रहण की जाने वाली भूमि के मुआवजे की रकम मानक से कम एवं भेदभाव किए जाने के संदर्भ में भूमि स्वामी किसानों व फोरलेन हेतु अधिग्रहित की जाने वाली जमीन के स्वामियों से मिलने आ रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू को लखनऊ से अयोध्या आते समय बाराबंकी के चौपला चौराहे पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव अपने आवास से पुलिसकर्मियों की घेराबंदी को चकमा देकर वहां से निकले इस बीच पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत लगाकर अखिलेश यादव को रोकने का पूरा प्रयत्न किया परंतु सभी को धता बताते हुए वे धर्मपुर गांव किसानों के बीच पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद की धर्मपुर में उपस्थित किसानों के बीच उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण में भेदभाव कर रही है एयरपोर्ट विस्तारीकरण हेतु किसी को एक बीघा का 7000000 तो किसी को 1000000 ऐसी दोहरी नीति किसानों के साथ धोखा है एवं रायबरेली फोरलेन हेतु मानक से कम मुआवजा राशि मिलना धोखा है श्री यादव ने कहा किसानों को समानता से मुआवजे की राशि मिलनी चाहिए एवं फोरलेन हेतु मानक के अनुरूप राशि मिलनी चाहिए नहीं तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हक के लिए संघर्ष करती रहेगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के किसान विरोधी चरित्र को बेनकाब करेगी। प्रदेश सचिव/प्रभारी अयोध्या सुशील पासी धर्मपुर किसानों के बीच पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के संदेश को दिया उन्होंने कहा किसानों को भूमि जबरिया भारतीय जनता पार्टी नहीं ले सकती जब तक किसान सहमत ना हों उन्हें सर्किल रेट के अनुरूप मुआवजा ना मिले तब तक किसानों की भूमि शासन प्रशासन नहीं ले सकता उन्होंने कहा अगर शासन प्रशासन ने किसानों के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करेगी तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में संघर्ष करेगी।श्री पासी के साथ मौजूद प्रदेश सचिव प्रदीप कोरी ने कहा किसानों की आवाज उठाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व व अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा करते है यह शासन के तानाशाही रवैए को दर्शाता है आज पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जिनमें एआईसीसी सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह,उग्रसेन मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर,पूर्व अध्यक्ष सुनील पाठक,शीतला पाठक,युवक कांग्रेस के शरद शुक्ला,संजय तिवारी,अल्पसंख्यक विभाग के अजमल खलील सहित कई अन्य नेताओं को उनके घरों में नजरबंद करके पुलिस फोर्स बैठा दिया। प्रवक्ता शरीफ ने बताया सहादत गंज में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के स्वागत में एकत्र सैकड़ों कांग्रेस जनों को एवं घर्मपुर में की गई जनसभा में पहुंचे कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। उधर धर्मपुर गांव पहुंचे अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम सागर रावत को वहां मौजूद पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाइन लाए जहां से सभी को 4 घंटे बाद रिहा किया गया। गिरफ्तार किए गए प्रमुख कांग्रेस नेताओं में पीसीसी सदस्य अशोक कुमार,कर्मराज यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलासन पांडे प्रधान,मसरूर खान,अनिल सिंह,वेद सिंह कमल,शैलेंद्र पांडे,रंजीत सिंह,बलवीर कोरी,दिनेश यादव,आशीष यादव,भीम शुक्ला,जय मंगलदास,शैलेंद्र यादव,श्रीनिवास शास्त्री,शिवराज यादव,दिनेश शुक्ला,डॉ राजकुमार मौर्य,राजदेव वर्मा,अनिल तिवारी,धर्मराज यादव,धर्मवीर दुबे,शैलेश शुक्ला,मोहम्मद दानिश जिया,मंशाराम यादव,संतोष कुमार पांडे,घनश्याम तिवारी,भगवान बहादुर शुक्ला,रामचरित्र मौर्या,प्रभात यादव,उमेश उपाध्याय, विजय पाण्डेय,सौरभ सिंह,नीरज यादव,आकाश यादव,नरेंद्र रावत,अजीत वर्मा,हरे कृष्ण गुप्ता,रामनरेश मौर्य,आशीष गुप्ता,आशीष तिवारी,राम अचल यादव,राहुल मौर्य,राजदेव वर्मा आदि प्रमुख रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya